Showing posts with label pranayam.yogacharya vijay shriwastava. Show all posts
Showing posts with label pranayam.yogacharya vijay shriwastava. Show all posts
शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो गुड़हल के फूल को जानता पहचानता नहीं होगा | हाँ यह जरुर है कि अलग अलग भाषाओँ व क्षेत्र में यह अलग - अलग नामों से जाना जाता है | हिंदी में इसे गुड़हल और ओडहुल नामों से जाना जाता है, बंगला में जवा, संस्कृत में जपाती संध्या, गुजराती में जासुद, मराठी में जास्वंद व अंग्रेजी में हिस्विस्कस नाम से जाना जाता है | यह पुष्प आदि शक्ति माँ दुर्गा को अति प्रिय है इसीलिए बहुत से लोग इसे देवी फूल भी कहते हैं | यह फूल जितना देखने में सुन्दर होता है उससे कई गुना ज्यादा इसमें औषधीय गुण भी विद्यमान है | जिस तरह योग शास्त्र में रक्तशोधक के रूप में अनुलोम विलोम प्राणायाम को महत्वपूर्ण बताया गया है उसी प्रकार फूलों में गुड़हल के फूल को उत्तम रक्तशोधक माना गया है | गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से बाल रेशम की तरह मुलायम व चमकदार होते हैं साथ ही गंजापन दूर होता है | गुण धर्म की दृष्टि से यह मधुर, कफ - पित्त शामक, रक्तशोधक , पुष्टिकारक, मूत्रल तथा रक्तार्श, रक्तातिसार, स्मरण शक्ति की दौर्बल्यता, बुखार, ह्रदय रोग, दाद, प्रमेह, प्रदर, उन्माद, आदि में लाभप्रद है |ABOUT ME

I could look back at my life and get a good story out of it. It's a picture of somebody trying to figure things out.
POPULAR POSTS
Contact Form
All Articles are Under Strict Copyright | Yog aur Herbal | 2018. Powered by Blogger.
एक नजर इधर भी
योग व आयुर्वेद से जुडी किसी भी जिज्ञासा के लिए मुझसे संपर्क करें मेरे व्हाट्सऐप नंबर पर : +91- 7499114309
ऑन लाईन से सम्बंधित मैसेज vaidikyog@gmail.com पर भेंजे
योग व हर्बल से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जिज्ञासा का हार्दिक स्वागत है.
ऑन लाईन से सम्बंधित मैसेज vaidikyog@gmail.com पर भेंजे
योग व हर्बल से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जिज्ञासा का हार्दिक स्वागत है.




